MP के कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, बीते दिनों ठिकानों पर पड़ा था IT का छापा

madhya pradesh congress

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के बैतूल जिले (Betul District) से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक निलय डागा (Congress MLA Nilay Daga) को जान से मारने की धमकी (Threats to kill मिली है।इस बात की खुद कांग्रेस विधायक (Congress MLA) ने पुष्टि की है। विधायक ने बैतूल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े.. मप्र निकाय चुनाव से पहले भूपेन्द्र सिंह का बयान, कलेक्टर से लेना होगा अनुमोदन

दरअसल, बैतूल विधानसभा क्षेत्र (Betul Assembly Constituency) से कांग्रेस विधायक निलय डागा ने कोतवाली पुलिस थाने में शनिवार देर शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।थाने में दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल (Mobile) पर पर फोन(Phone) कर जान से मारने की धमकी दी है और साथ में गाली गलौच भी की है और फिर फोन काट दिया।इस बात की बैतूल के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) ने भी पुष्टि की है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। प्रारम्भिक जांच में धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन मध्यप्रदेश के होशंगाबाद और इटारसी के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े.. Women’s Day 2021: MP की महिलाओं को शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा

बता दे कि यह वही कांग्रेस विधायक है जिनके ठिकानों पर बीते दिनों आईटी (Income Tax Raid) का छापा पड़ा था और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था। घर और बिजनेस से जुड़ी जगहों पर छापेमारी में 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति बरामद हुई थी। विभाग ने मध्य प्रदेश के बैतूल और सतना जिलों के 22 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की थी। वही मुंबई और कोलकाता में भी से जुड़े व्यवसायिक परिसरों पर भी छापे मारे गए थे। छापेमारी में 8 करोड़ रुपये कैश में नकद मिले थे। जिसमें 44 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा थी। इसके साथ ही नौ बैंक लॉकर के बारे में जानकारी मिली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews