राधे राधे गैंग के शार्प शूटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, सरगना पर था 10 हजार का इनाम

राधे राधे गैंग के शार्प शूटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, सरगना पर था 10 हजार का इनाम

भिण्ड,गणेश भारद्वाज। ग्वालियर चम्बल अंचल में कुख्यात राधे राधे गैंग के दस हजार रुपये के इनामी शार्प शूटर उदयवीर सिंह गुर्जर और गैंग के प्रमुख सदस्य भोला गुर्जर व राहुल गुर्जर को भिण्ड की गोहद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के मुख्य सरगना उदयवीर गुर्जर पर लूट, हत्या का प्रयास, चोरी तथा अन्य धाराओं के 21 अपराध पंजीबद्ध है।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की किसानों को बड़ी राहत, बढ़ाई गई कर्ज चुकाने की तिथि

भिण्ड जिले के गोहद एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि कुख्यात राधे राधे गैंग के बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं।  मुखबिर की सूचना को पुख्ता करने के बाद बदमाशों की घेराबंदी की गई और फिर राधे राधे गैंग के सरगना उदयवीर सिंह गुर्जर, राहुल गुर्जर और भोला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन गैंग के अन्य सदस्य अनुज राजावत कौशल गुर्जर और भूरा गुर्जर मौका देखकर भागने में सफल हो गए।

ये भी पढ़ें – राज्य सरकार ने दी शराब की Home delivery को मंजूरी, आपको करना होगा ये

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लुटेरा बदमाश भोला गुर्जर ग्वालियर से 02 हवाई फायरिंग के मामलों में फरार चल रहा था। उदयवीर, राहुल, भोला, कौशल, भूरा मूलतः ग्राम पारसेन थाना बिजौली जिला ग्वालियर के रहने वाले है और अनुज राजावत मछन्ड जिला भिण्ड का रहने वाला है।

सलमान खान को धमकी देने वाले शार्प शूटर लारेंस विश्नोई को करते हैं फॉलो

पूछताछ में पता चला कि सुपर स्टार सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई को राधे राधे गैंग के कई सदस्य फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर भोला गुर्जर ने अपनी डीपी पर दो पिस्टल लगाकर राउंड से शार्प शूटर लिख रखा है। एसडीओपी श्री सोलंकी ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला है उक्त अपराधी कुख्यात गैंगस्टरों से प्रेरित होकर सोशल मीडिया पर भी उनके फ़ोटो लगाकर उनके जैसा दिखने का प्रयास कर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भिण्ड पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों पर भी निगरानी बनाई हुई रखी है ताकि इनकी गैंग की संगठित आपराधिक गतिविधियों को खत्म किया जा सके। वर्तमान में इस गैंग द्वारा भिण्ड के थाना गोहद और थाना एंडोरी में 02 सनसनीखेज लूट की वारदात भी की थी।  बदमाशों से कड़ी पूछताछ की जा रही है साथ ही फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews