दंदरौआ धाम से लाखों रुपए चुराने वाले तीनों चोर 18 घंटे में गिरफ्तार

दंदरौआ धाम से लाखों रुपए चुराने वाले तीनों चोर 18 घंटे में गिरफ्तार

भिण्ड।गणेश भारद्वाज।

पुलिस ने दंदरौआ धाम की चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 18 घंटों के भीतर  3 चोर गिरफ्तार किए। चोर मंदिर प्रबंधन की गतिविधियों से पूर्व से परिचित थे। बोरी में चोरी के नोट बरामद। चोरों से पुलिस ने सघन पूछताछ और पड़ताल की। महंत रामदास महाराज के दूध में नींद की गोली मिलाने की राह पकड़कर चोरों तक पुलिस पहुंची। चोर शिवम नगाइच अभिषेक लहरिया व रोहित शर्मा गिरफ्तार, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दंदरौआ धाम अंचल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां के डॉक्टर हनुमान जगत प्रसिद्ध है। पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह की तत्परता कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन में मौ थाना प्रभारी रामबाबू यादव, गोरमी थाना प्रभारी मनोज राजपूत सहित पूरी पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई।

मंदिर प्रबंधन उन्हें शीघ्र चोरी का पुलिस खुलासा करने वाले पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है साथ ही धाम के महंत रामदास महाराज ने सभी को प्रसन्नचित्त रहने और इसी प्रकार अन्य चोरियों का भी खुलासा करने का आशीर्वाद दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews