MP के युवाओं को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, प्रतिभाशाली को तलाशेगी सरकार

सीएम शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है।सीएम शिवराज ने कहा है कि वर्ष 2024 और 2028 ओलिंपिक (Tokyo Olympic) के लिए प्रदेश में खिलाड़ी तैयार होंगे।18 खेल अकादमियों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशा जाएगा । वही उन्होंने खिलाड़ियों से टेलेंट सर्च अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन कराएँ, टेलेंट सर्च कार्यक्रम में भाग लें, अच्छे खिलाड़ी बनें, सरकार (MP Government) आपके साथ है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, एक साथ ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने (CM Shivraj Singh Chouhan) एक वीडियो जारी कर कहा है कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने रिकार्ड बनाया है और भविष्य की संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने हमें प्रेरित किया है। अत: हमने तय किया है कि नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजें और उन्हें मध्यप्रदेश की 18 खेल अकादमियों में प्रशिक्षण देकर तराशा जाए। हम एक नहीं अनेक ऐसे खिलाड़ी निकालेंगे, जो ओलिंपिक हो या राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय विभिन्न स्पर्धाएँ हो, में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेल में रूचि रखने वाले युवाओं से प्रदेश के टेलेंट सर्च अभियान में पंजीयन कराने की अपील की है और कहा कि हमारी निगाहें 2024 के पेरिस ओलिंपिक (2024 Paris Olympics) और 2028 के लांस एजेंल्स ओलिंपिक (2028 Lance Angels Olympics) पर है। मध्यप्रदेश से और ओलंपियंस निकाल कर हम पदक प्राप्त करेंगे, हम देश के लिए मेडल जीतेंगे। इसमें हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। खेलों में रूचि रखने वाले सभी बेटे-बेटियों से मैं अपील करता हूँ कि मध्यप्रदेश के टेलेंट सर्च अभियान (MP talent search campaign) में पंजीयन करवाएँ ताकि हमारी टैलेंट सर्च में नए नाम सामने आ सकें। इससे उदीयमान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर, तराश कर देश के गौरव के लिए आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े.. MPPSC : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, 26 अगस्त लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज के लिए प्रदेश स्तरीय व्यापक अभियान चला रही है। टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ताज़ा सफलताओं ने पूरे देश और युवा खिलाड़ियों में नया जोश पैदा किया है। यही कारण है कि अब तक टेलेंट सर्च (talent search)के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online registration) में 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। शारीरिक क्षमता एवं खेलों में प्रवीणता के आधार पर होनहार खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय खेल सुविधाओं से सुसज्जित 18 अकादमियों में कोचिंग और ट्रेनिंग के माध्यम से तराशा जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews