ट्रैफिक आरक्षक ने दिखाई मानवता, अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कर रहे मानव सेवा

ट्रैफिक आरक्षक ने दिखाई मानवता, अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कर रहे मानव सेवा

अलिराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी

अलीराजपुर एक तरफ सारी दुनिया में कोरोना के कारण हाहा कार मचा हुआ है वही हमारे देश में भी कोरोना मरीजो की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।ऐसे में कई बार पुलिस द्वारा मानवता के कार्य भी देखने को मिले।वही आज अलीराजपुर में भी ऐसा ही एक मानवता का सरहनीय कार्य देखने को मिला जब कड़ी धूप में दोपहर के समय एक वृद्ध महिला अलीराजपुर से अपने घर लौट रही थी।

इसी बीच ट्रैफिक आरक्षक दिनेश भवेल ने देखा कि एक बुजुर्ग महिला इतनी कड़ी धूप में नंगे पैर जा रही है। दिनेश भवेल द्वारा रोक कर उस महिला को अपने स्वयं के पेसो से चप्पल दिलाये। साथ ही उस वृद्ध महिला को कड़ी धूप में घर में ही रहने की समझाइस दे कर उस महिला को घर पहुचाया। आपको बता दें कि अलीराजपुर पहले भी पुलिस आरक्षक दीपेश गोराना द्वारा भी इस तरह की मानवता दिखाई गई थी।पुलिस द्वारा ऐसे कार्यो की लोगो द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।कोरोना महामारी के चलते अपने घर बार बीवी बच्चों से दूर दिन रात मुस्तेदी से अपनी ड्यूटी कर रही पुलिस ओर साथ ही मानव धर्म को ब खूबी निभाना वाकई सराहनीय कार्य है।ऐसे पुलिस जवानों को दिल से सलाम है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews