दर्दनाक हादसा : टैंकर ने मारी कार को टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

7-died-in-a-road-accident-gwalior-madhya-pradesh-

सागर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) काल और लॉकडाउन(lockdown) के बीच सड़क दुर्घटनाओं ने रफ़्तार पकड़ी ही आये दिन कहीं न कही सड़क पर लोगों के क्षतिग्रस्त एवं मरने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच रविवार की सुबह सागर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहाँ टैंकर(tanker) व कार(car) की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस(police) ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुँचाया है।

दरअसल रविवार की सुबह करीबन 10 बजे सागर(sagar)- जबलपुर(jabalpur) मार्ग पर एक टैंकर व कार की टक्कर हो गयी हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले तीनों युवक यूपी(UP) के प्रयागराज(prayagraj) के हैं। तीनों युवक कार से अपने घर प्रयागराज जा रहे थे। तभी गढ़ाकोटा के पास तेल के एक टैंकर ने बाई ओर से उनके कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

इधर सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा भिजवाया। वहीँ उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक तीनों युवकों की पहचान प्रयागराज जिले के मंझा तहसील के निवासी जितेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला और सुशील तिवारी के रूप में हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews