
सीहोर।अनुराग शर्मा| मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया| जिले के ग्राम सोनखेड़ा में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घर से मात्र सौ फीट की दूरी पर स्थित बिना मुंडेर के कुएं में डूबने से यह हादसा हुआ ।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोनखेड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि कुँए में तीन बच्चों की लाश तैर रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और तीनों लाश निकलवाने पर लाश की पहचान लक्ष्मी पुत्री माधव कोरकू उम्र 8 साल और आत्माराम की पुत्री राधिका 6साल, रानिका 7 साल के रूप में हुई।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर जिला प्रशासन की और एडीएम विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

