Trainee plane crash : भोपाल से गुना जा रहा ट्रेनी विमान क्रैश, तीन सवारों में से दो की हालत गंभीर

Trainee plane crash : भोपाल से गुना जा रहा ट्रेनी विमान क्रैश, तीन सवारों में से दो की हालत गंभीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल से गुना जा रहा एक ट्रेनी विमान क्रैश (Trainee plane crash) हो गया है। विमान में 3 लोग सवार थे। गांधी नगर के पास बिशनखेड़ी गांव के खेत मे ट्रेनी विमान क्रेश हुआ है। इसमें सवार तीन लोग अश्विनी, समी और राज में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्तपाल पहुंचाया गया है।

ये भी देखिये – Digital India: रजिस्ट्री ऑफिस का सर्वर हुआ ठप्प, लोग घण्टों हुये परेशान, नहीं मिला समाधान

जानकारी के मुताबिक ये विमान भोपाल से गुना जा रहा था और तकनीकी खराबी के कारण हुआ प्लेन क्रैश (Plane crash) हो गया। कैप्टन अश्विनी शर्मा विमान उड़ा रहे थे। उनके साथ दो जूनियर पायलट शामिल थे। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के सर्वे में तैनात इस विमान में पायलट को इंजिन में खराबी के इंडिकेशन पता चले। इसके बाद जिसके बाद इसकी किसी सुरक्षित स्थान पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। लेकिन आसपास कोई सूना स्थान या मैदान न मिलने के कारण पायलट ने इसे खेत में उतारने का निर्णय लिया।

माना जा रहा है कि प्लैन की लैंडिंग के समय उसकी तेज स्पीड के कारण ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई है साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके मौजूद है। ये घटना एयरोसिटी के पास बिशनखेड़ी गांव की है, जहां खेत में एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। घटना के बाद आसपास लोगो की भीड़ लग गई। घायलों को विमान से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews