VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया के सपोर्ट में तुलसी सिलावट, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

तुलसी सिलावट

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की कमी कांग्रेस को खल रही है। शायद यही वजह है कि कांग्रेस अब भाजपा से सिंधिया का मोह भंग करवाना चाहती है। हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा का बैकबेंचर बताते हुए उनके मुख्यमंत्री पद पर होने को लेकर भी टिप्पणी की थी। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट (Cabinet Minister Tulsi Silavat)का बड़ा बयान सामने आया है ।

यह भी पढ़े.. ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उतरे सीएम शिवराज, राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

तुलसी सिलावट ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक कांग्रेस में थे, कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे, तब कभी उनकी याद राहुल गांधी को नहीं आई। अब राहुल गांधी बताए कि किस मजबूरी के चलते कांग्रेस को सिंधिया की याद आ रही है। वही राहुल गांधी की टिप्पणी को भ्रम बताते हुए सिलावट ने कहा कि अब हमारा जीना मरना भाजपा के साथ है। केंद्र में काबिज मोदी सरकार (Modi Government) और प्रदेश में भाजपा संगठन के साथ मिलकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके सभी समर्थक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

10 मार्च 1945 को मुंबई में जन्मे माधवराव सिंधिया की 76 वीं जयंती है। इस मौके पर एक जमाने मे माधवराव सिंधिया के खास माने जाने वाले वर्तमान में बीजेपी सरकार में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने ही अंदाज में याद किया। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार सुबह 9 बजे बंगाली चौराहे पर स्थित स्वर्गीय माधव राव सिंधिया(Madhav Rao Scindia)  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और श्रद्धांजलि दी इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहे और सभी ने स्व. माधवराव सिंधिया को याद किया।।

यह भी पढे.. MP News: निजी स्कूलों को बड़ा झटका- अगर ऐसा किया तो होगी सख्त कार्रवाई

वही इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि माधवराव सिंधिया वो शख्सियत थे जिनकी विचारधारा का सम्मान अन्य विचारधाराओं को मानने वाले भी करते थे। उन्होंने देश मे कई नवाचार किये और इंदौर (Indore) के बंगाली चौराहा स्थित पुल और गार्डन का नाम माधवराव सिंधिया के नाम पर रखा जायेगा वही उन्होंने कहा कि वो ऐसी शख्सियत है कि देश के प्रधानमंत्री इंदौर में उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इतना ही नही मंत्री सिलावट ने आज ही वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग में एक और कदम बढ़ाते हुए अपने चाहने वालो को राह बताई की कोरोना का टीकाकरण आवश्यक है लिहाजा, बुधवार को जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज अपना टीकाकरण कराया इस दौरान उनके परिजन भी उनके साथ में थे। इस मौके पर मंत्री सिलावट ने कहा कि लोग वैक्सीन लगवाने से डरे नही बल्कि आगे आये ताकि देश से इस बीमारी को जड़ से उखाड़कर फेका जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews