बड़ी खबर: शिव के खिलाफ उमा उतरी मैदान में, पांच दिन में पता चल जायेगी पूरी रणनीति

Is-Uma-Challenge-given-to-Shivraj-for-contest-election-form-bhopal-seat-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शराब की नई दुकानें खोलने, शराब की ऑन लाइन बिक्री के प्रस्तावों की चर्चा के बाद सुर्खियों में आई शिवराज सरकार (Shivraj Government) से शराब बन्दी की मांग कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने एक फिर घेरा है। उमा भारती (Uma Bharti) ने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा ट्विटर पर किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने शराब बंदी की अपनी योजना को अमलीजामा पहनना शुरू कर दिया है जो कहीं न कहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए चुनौती बनेगा। वे 8 मार्च महिला दिवस पर इसकी शुरुआत करने वाली हैं।

उमा भारती (Uma Bharti) ने अपने ट्विटर पर लिखा – नशा मुक्ति अभियान के लिये मुझे मेरी सहयोगी मिल गई है। खुशबू नाम की यह युवती मध्यप्रदेश की है तथा वह उत्तराखंड में मेरे गंगा प्रवास में शामिल होने आई थी। मैंने उसमें निष्ठा और साहस दोनों देखे तभी उसी समय उसका नाम गंगा भारती हो गया था।

उमा भारती (Uma Bharti) ने आगे दूसरे ट्वीट में लिखा मैंने गंगा को 8 मार्च को महिला दिवस पर शराब एवं नशामुक्ति अभियान प्रारंभ करने की तैयारी करने के लिये कहा है। आगे का विवरण वह स्वयं आप सबको पांच दिन बाद बतायेंगी।

उमा भारती (Uma Bharti) के इस एलान से शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan))की चिंता बढ़ना लाजमी है गौरतलब है कि अपनी आय बढ़ाने के लिये शिवराज सरकार (Shivraj Government)जल्दी ही नई शराब नीति लाने की तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि उमा का अभियान शिव की शराब नीति को कितना प्रभावित करता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews