विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों को लेकर VD का बड़ा बयान

विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों को लेकर VD का बड़ा बयान

भोपाल।
एमपी में सरकार गिराने और विधायकों को बंधक बनाकर खरीदने के आरोपों के बीच नवनियुक्त भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।वीडी का कहना है कि कांग्रेस की सरकार अंतर्विरोध-अंतर्कलह से ग्रसित है। भाजपा का इस तरह के घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है, न ही हमारे इस तरह के कोई प्रयास हैं।

आरोपों के बाद भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए वीडी ने कहा कि कांग्रेस को अपने घर की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं से पूछिए कि उनके यहां ऐसा क्यों हो रहा है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अंतरकलह से ग्रसित है, उनसे अपने लोग तो संभल नहीं रहे और भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाने में लगे हुए हैं। मेरी कमलनाथ जी को सलाह है कि पहले अपने घर की चिंता करें।

दरअसल,  मंगलवार देर रात कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। इसबीच रात में ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। हालांकि जीतू और जयवर्धन के होटल पहुंचने से पहले ही सभी विधायकों को किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किया जा चुका था, सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। रात करीब 2 बजे कुछ विधायक होटल से अपना सामान लेकर बाहर निकलते देखा गया।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल की स्थिति ये है कि कांग्रेस ने दावा किया है कि सात विधायक लौट आए है लेकिन अब भी चार विधायक बीजेपी के साथ है।हालांकि उन्होंने उनके लौटने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर कांग्रेस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।इस पूरे घटनाक्रम के बाद सियासत में जमकर बवाल मचा हुआ है। भोपाल से दिल्ली तक बयानबाजी हो रही है, आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews