VIDEO: मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। फिल्म The Kashmir Files में कश्मीरियों के दिखाए गए दर्द के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडित भाई-बहन अगर वापस कश्मीर जाना चाहते हैं तो वह गृह विभाग को सूचित करें।सरकार‌ उनकी वापसी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ भेजने की व्यवस्था भी करेगी।

यह भी पढ़े. MP: जबलपुर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें मई तक रद्द, किराया होगा वापस, देखें शेड्यूल-रूट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखने की बात कहने वाले कांग्रेस ‌सांसद विवेक तन्खा जी से निवेदन है कि वह मध्य प्रदेश में रह रहे उन कश्मीरी पंडितों की सूची उपलब्ध करा दें जो वापस जाना चाहते हैं।इस ट्वीट को उन्होंने विवेक तन्खा को भी टैग किया है और हैगटेग #TheKashmirFiles का इस्तेमाल किया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए हुए गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह कश्मीरी विस्थापितों के साथ है अगर वह यहां से वापस कश्मीर जाना चाहेंगे तो सरकार उनकी पूरी मदद करेगी । उनको कश्मीर पहुचाने तक कि व्यवस्था की जाएगी वह ओर जो सहायता सरकार से चाहेंगे वो उनको दी जाएगी। इस मामले में राजनीति नही होनी चाहिए। यह मानव सेवा व संवेदनाओं का मामला है इसके लिए सभी को सकारात्मक दृटिकोण रखना चाहिए।
विवेक तन्खा के कश्मीरी पंडितों को लेकर दिए बयान पर कहा कि तन्खा जी कश्मीरी प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सूची उप्लब्ध करा दे हम उनकी पूरी सहायता करेंगे।

यह भी पढ़े. Weather Update: उत्तर भारत में हीट वेव की चेतावनी, 10 राज्यों में 29-30 मार्च तक बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

बता दे कि हाल ही में विवेक तन्खा ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2022 और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक (नंबर 2) पर अपनी बात रखी एवं जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन विकास और उत्थान के लिए सरकार को सुझाव भी दिये और कहा था कि कश्मीर की हालत दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। सरकारी अफ़सर कब तक कश्मीर को चलाएँगे। लोक तांत्रिक सरकार की ज़रूरत है। राजनीतिक से ज़्यादा economic upliftment ज़रूरी। दिल्ली बहुत दूर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews