कोरोना संकटकाल में डॉक्टर का अस्पताल में शराब पार्टी करते वीडियो वायरल

कोरोना संकटकाल में डॉक्टर का अस्पताल में शराब पार्टी करते वीडियो वायरल

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।

दुनिया भर डॉक्टरों एवं दूसरे हेल्थ वर्कर्स का सम्मान किया जा रहा क्योंकि वह दिन रात महेनत कर कर रोगों की सेवा कर रहे है।वही अशोकनगर जिले बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर एवं एक अन्य कर्मचारी का अस्पताल में शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है।जिसकी कड़ी आलोचना की जा रही है। ड्यूटी टाइम में शराबखोरी कर रहे इन कर्मचारियों का वीडियो किसी ने बन्द दरवाजे के एक छोटे से सुराख से मोबाइल द्वारा बना गया है। हम इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नही करते। वायरल वीडियो के वाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित को कारण बतायो नोटिस जारी कर मामले में जरूरी कार्यवाही की बात कही है।ये वीडियो तब सामने आया है जब इसी अस्पताल के कार्यक्षेत्र के सीहोरा गांव में एक युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया।
बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन दहाड़े बीएमओ और नेत्र सहायक द्वारा डॉक्टर चैंबर में बैठकर शराबनोशी का वाकया रविवार का बताया जा रहा है। चिकित्सक कक्ष में बीएमओ डॉ. वायएस तोमर और नेत्र सहायक बीएल सोलंकी अस्पताल के दरवाजे बंद करके जाम टकराते नजर आ रहे है।ऐसा वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्टो में बताया जा रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि गेट अंदर से बन्द था, किसी ने मोबाइल से गेट में बने छोटे से छेद से यह वीडियो बनाया है।

गौरतलब है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय संचालित होता है। खंड चिकित्सा अधिकारी स्वयं डॉ. तोमर हैं, जो वीडियो में जाम टकराते नजर आ रहे है।कोरोना संक्रमण के दौर में जब डॉक्टरों का मान सम्मान समाज मे बड़ा है।ऐसे में इस दोनो स्वास्थ्य कर्मचारियों की इस हरकत इन्हें आलोचना का पात्र बना दिया है।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे. आर. त्रिवेदिया का कहना है,कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है जिसके बाद वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=V6oWrxJ1glU

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews