Video Viral : बैंक कर्मचारी ने आरक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

Video Viral : बैंक कर्मचारी ने आरक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

सीहोर।अनुराग शर्मा

सीहोर(sehore) वैशाली नगर में रहने वाला पुलिस आरक्षक दरियावसिंह के द्वारा अपने पड़ोसी पर गुंडे बुलवाया कर रॉड और बंदूक से हमला करने का वीडियो(video) सोशल मीडिया(social media) पर जमकर वायरल(viral) हो रहा है। दरअसल वैशाली नगर में रहने वाले बैंककर्मी(Bank worker) जो देवास(devas) में SBI बैंक(SBI Bank) में नौकरी(job) करता है। उसकी पत्नी ममता और दो बच्चों सहित रहता है। वही इनका बीते 1 वर्ष से सामने रहने वाले पुलिस आरक्षक दरियाव सिंह से मनमुटाव चल रहा है।

वही पीड़ित ओमप्रकाश की पत्नी ममता ने बताया कि एक साल से पुलिस आरक्षक की पत्नी गाली गलौज कर डराती है और धमकी देती थी कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। और बीते दिन पुलिस आरक्षक(Police constable) और आरक्षक की पत्नी ने अन्य लोगों के साथ रॉड और बंदूक(gun) से प्राण घातक हमला किया। प्राप्त जानकारी अनुसार वैशाली नगर में गुडभेला निवासी ओमप्रकाश चंद्रवंशी अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी और छोटे से बेटे के साथ रहते है। पीड़ित ओमप्रकाश की पत्नी ने बताया कि पुलिस आरक्षक से बीते 1 साल से विवाद हो रहा है। वही बीते दिन पुलिस आरक्षक ने गुंडे बुलवा कर लाठी, रॉड और बंदूक के साथ प्राण घातक हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे(CCTV Camera) में कैद हो गई । सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ दिख रहा है पुलिस आरक्षक की पत्नी और अन्य 3-4 युवको ने किस तरह रॉड और बंदूक से पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला किया।

वही पीड़ित ओमप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उनके पति विकलांग है सुनाई नहीं देता वह अपने घर मे अकेले बच्चों के साथ रहती है। जिससे इस हमले से पूरा परिवार खोफ में है और डरा सहमा सा है और पुलिस आरक्षक द्वारा किये गए हमले के बाद यह परिवार घर छोड़कर अपने गांव गुडभेला चला गया। पुलिस(police) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की और उल्टा हमे ही डरा धमकाया जाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews