Commonwealth Games 2022 : विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

Commonwealth Games 2022 : विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पांचवे दिन वेटलिफ्टिंग में कुल आठवां मेडल देश के लिए जीता। उन्होंने वेटलिफ्टिंग के 96 कि.ग्रा वर्ग के स्नेच में 155 कि.ग्रा और क्लीन जर्क में 191 कि.ग्रा का भार उठाकर कुल 346 कि.ग्रा वजन उठाया।

ऐसा रहा प्रदर्शन –

स्नेच राउंड

पहला प्रयास – 149 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 153 कि.ग्रा
तीसरा प्रयास – 155 कि.ग्रा

क्लीन एंड जर्क राउंड

पहला प्रयास – 187 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 191 कि.ग्रा
तीसरा प्रयास – 198 कि.ग्रा (असफल)

आपको बता दे, इस मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। लॉन बाउल्स में ऐतहासिक मेडल और जूडो में दो मेडल सुशीला देवी के रजत और विजय यादव के कांस्य के अलावा भारत ने वेटलिफ्टिंग में 7 मेडल जीते जिसमें तीन गोल्ड हैं। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीता वहीं संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल जबकि गुरुराजा पुजारी और हरजिंदर कौर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। टेबल टेनिस में भी भारत ने अपना टाइटल डिफेंड करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया है।

कौन है विकास ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पटनाउन से आने वाले विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 96 किग्रा वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए 346 किग्रा वजन उठाकर लगातार तीसरा मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ब्रॉन्ज और साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने 8 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज के साथ 9 राष्ट्रीय मेडल्स जीत चुके है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews