मुख्यमंत्री की सभा में ग्रामीण ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

मुख्यमंत्री की सभा में ग्रामीण ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की ग्वालियर में आयोजित सभा में इस समय हड़कंप मच गया जब सभा में मौजूद एक ग्रामीण ने खुद पर कैरोसिन डालकर आत्मदाह (Self Immolation) का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है । ग्रामीण मुरैना जिले का रहने वाला है।

ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)की सभा में रविवार को एक ग्रामीण ने अपने ऊपर कैरोसन डाल लिया और माचिस से आग लगाने का प्रयास करने लगा लेकिन वो ऐसा कदम उठा पाता उससे पहले ही पुलिस की नजर उसपर पड़ गई और उससे माचिस छीनकर ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। ग्रामीण ने जब ये प्रयास किया उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) का भाषण चल रहा था। पुलिस ग्रामीण को पंडाल से खींचकर ले गई।

इस दौरान ग्रामीण चिल्ला रहा था कि मुरैना जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दो साल से मुझे परेशान कर रहे हैं और आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहे हैं ग्रामीण चिल्ला रहा था कि गंज रामपुर मुरैना का धर्मेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू प्रशासन के साथ मिलकर मुझे परेशान कर रहा है। ग्रामीण धर्मेंद्र शर्मा को भू माफिया कहकर चिल्ला रहा था। वो चिल्ला रहा था कि मेरी कोई मत सुनो। मैं मर जाऊंगा या जैसे भी जी लूंगा मुझे छोड़ दो मैं चला जाऊंगा। बताया गया है कि ग्रामीण मुरैना जिले का रहने वाला है और अपने खेत पर दबंगों के कब्जे से परेशान है। पुलिस ने पूछताछ के लिए ग्रामीण को हिरासत में ले लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews