Visakhapatnam होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, CM जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान

Visakhapatnam

Visakhapatnam : आंध्र प्रदेश की राजधानी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि अब विशाखापट्टनम को दक्षिण भारतीय राज्य की नई राजधानी माना जाएगा। इसका ऐलान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा किया गया है। ये फैसला उन्होंने तेलंगाना के अलग होने के 9 साल बाद लिया है। दरअसल, इससे पहले अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी थी।

इतना ही नहीं पहले तीन राजधानी शहर बनाने की योजना बनाई जिनमें अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल शामिल थे। लेकिन इसका फैसला वापस ले लिया गया था और अमरावती को ही राजधानी बनाया गया था। वहीं आज ये घोषणा की गई है कि अब विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी। सीएम ने इस घोषणा के बाद आगे ये भी कहा कि विशाखापत्तनम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने एक ट्विट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित करता हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रही है। मैं भी आने वाले कुछ महीनों में विशाखापत्तनम में शिफ्ट हो रहा हूं। हम 3 और 4 मार्च को यह शिखर सम्मेलन विशाखापत्तनम में आयोजित करने जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews