MP उप चुनाव: आगर-देवास में शिवराज-सिंधिया का धुआंधार दौरा, भरेंगे चुनावी हुंकार

MP उप चुनाव: आगर-देवास में शिवराज-सिंधिया का धुआंधार दौरा, भरेंगे चुनावी हुंकार

भोपाल।

उपचुनाव (by election) की भले ही तारीखों का ऐलान नही हुआ है, लेकिन कोरोना संकटकाल के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार की चुनावी तैयारियां जोरों पर है। आज मंगलवार को देवास-आगर मालवा से बीजेपी उपचुनाव का बिगुल फूंकने वाली है। खास बात ये है कि इस दौरान शिवराज-महाराज की जोड़ी एक साथ मंच पर दिखाई देगी। यह पहला मौका होगा जब भोपाल से बाहर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajyasabha member Jyotiraditya Scindia ) और सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) किसी कार्यक्रम में एक साथ शिरकत करेंगे।इस दौरान शिवराज बड़े ऐलान भी कर सकते है।इस दौरे के कई सियासी मयाने निकाले जा रहे है।

दऱअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हाटपिपल्या का दौरा करेंगे, जहां वे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। हाटपिपल्या के मेला ग्राउंड में स्व. जोशी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, इसके साथ ही सीएम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। खास बात ये है कि राज्यसभा चुनाव के बाद सिंधिया पहली बार बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से रुबरु होंगे। इसके साथ ही वे आगर मालवा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।इस दौरान धुआंधार चुनावी सभा होगी जिसमें शिवराज-महाराज चुनावी आगाज करेंगे।

रुठों को मनाने की तैयारी
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही पार्टी में अपनों की नाराजगी बीजेपी के लिए चुनौती बनी हुई है। सबसे तेज बगावत के सुर देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट फूटते हुए नजर आ रहे है। यह नेताओं में काफी असंतोष है,हाल ही में पूर्व मंत्री दीपक जोशी यहां से मनोज चौधरी की संभावित उम्मीदवारो को लेकर नाराजगी भी प्रकट कर चुके हैं। यही वजह है कि शिवराज-महाराज की जोड़ी उपचुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। इस दौरे में सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान दीपक जोशी की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे।वही अपनों को साधने बड़े ऐलान भी कर सकते है।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को प्रात: 11.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 12 बजे मेला ग्राउण्ड हाटपिपल्या पहुँचेंगे, जहाँ वे देवास जिले की संकट प्रबंधन समिति के साथ कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक उपरान्त जन-प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगे। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री चौहान स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण, स्मृति पार्क, शासकीय स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलालेखों का अनावरण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान वनाधिकार पट्टों का वितरण और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि व प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे।अपरान्ह 3 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान आगर-मालवा पहुँचेंगे और बाबा बैजनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। कलेक्टर कार्यालय में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 50 व्यक्तियों से भेंटकर राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों सें भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आगर-मालवा जिले की जिला संकट प्रबंधन समिति के साथ कोरोना नियंत्रण के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews