शिवराज के लिए क्या बोल गए यह कांग्रेस नेता

SHIVRAJ SINGH

भोपाल।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नाती, स्वर्गीय विधायक और सांसद सुंदरलाल तिवारी के पुत्र और पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रीवा लोकसभा का चुनाव लड़ चुके सिद्धार्थ तिवारी ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना कसाब से की है।

दरअसल इंदौर की जेल से सतना जेल शिफ्ट किए गए दो कोरोना वायरस संक्रमित कैदी रीवा में भर्ती किए गए हैं जिसको लेकर समूचे विंध्य क्षेत्र में आक्रोश है ।सिद्धार्थ तिवारी ने ट्वीट करके कहा है कि हमारा विध्य करोना मुक्त था। किस साजिश के चलते शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह की भद्दी हरकत की है। क्या यह करोना आतंकवाद नही है। शिवराज इसमे कसाब की भूमिका निभा रहे हैं ।वहीं इस मामले में कांग्रेस सांसद विवेक तंखा ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि चंद अफसरों की सरकार में ऐसे नासमझी के निर्णय होते हैं। अफसरों की सोच मात्र प्रशासनिक होती है। अगर रीवा के जनप्रतिनिधि से परामर्श हुआ होता तो ऐसा निर्णय कतई नहीं हुआ होता। आज मध्य प्रदेश में व्यवस्था का प्रश्न है। मेरी भावना रीवा संभाग की जनता के साथ है और अन्याय का प्रतिरोध जरूरी है ।वहीं इस पूरे मामले को लेकर रीवा में जनाक्रोश है और दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखकर इस निर्णय का विरोध किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews