श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे पंजाब में फंसे मजदूर, चेहरे पर दिखा सुकून

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे पंजाब में फंसे मजदूर, चेहरे पर दिखा सुकून

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को मध्यप्रदेश लाने के लिए रेलवे ने विशेष प्रयास किये हैं। आज उसी प्रयास के तहत पंजाब के लुधियाना में फंसे मजदूरों को स्पेशल ट्रेन के जरिये ग्वालियर लाया गया। रेलवे स्टेशन पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई, भोजन कराया गया उसके बाद उन्हें बस की सहायता से उनके गृहनगर रवाना किया गया। लुधियाना पंजाब से ग्वालियर पहुंचे मजदूरों की संख्या 1200 बताई गई है। जिन्हें 40 बसों की मदद से उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तब प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौजूद थे। एडीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार आरपीएफ की देखरेख में यात्रियों को तय नियमों का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया और स्टेशन पर तैनात चिकित्सा टीमों द्वारा स्क्रीनिंग की गई। एडीएम के मुताबिक 24 बोगी की ट्रेन में छतरपुर, भिंड, मुरैना, अशोक नगर, पन्ना आदि के मजदूर सवार होकर ग्वालियर पहुंचे जहाँ से उन्हें उनके घर की तरफ बसों के जरिये रवाना किया गया।

ग्वालियर पहुंचे मजदूरों की आँखों में सुकून दिख रहा था उनका कहना था कि हम पंजाब में काम के लिए गए थे और लॉक डाउन में वहीं फंस गए उनके पास खाने पीने की चीजें और पैसे भी खत्म हो गया था। ग्वालियर आने के बाद मजदूरों ने यहाँ लाने और किराया नहीं लेने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews