इंदौर में अनोखे रूप में होगी बाघों की ब्रांडिंग, तैयारियां शुरू

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में बाघों की ब्रांडिंग करने के लिए वन विभाग द्वारा नया प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, इस बार विश्व बाघ दिवस पर बाघों की ब्रांडेड और टाइगर स्टेट की पब्लिसिटी करने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर स्क्रीन हार्डिंग लगाए जा रहे हैं। जिसके द्वारा बाघों की ब्रांडिंग की जा रही है। ऐसे में प्रदेश में जितने बाघ हैं उनकी संख्या बताने के साथ-साथ टाइगर सेवा मिशन का संदेश भी दिया जाएगा। इसके लिए एफएम रेडियो का इस्तेमाल वन विभाग द्वारा शहर में किया जा रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार वर्ल्ड टाइगर डे पर कई गुड न्यूज़ प्रधानमंत्री कार्यालय से मिल सकती है। ऐसे में वन विभाग विश्व बाघ दिवस मनाने के लिए जोरों शोरों से तैयारियों में जुट चुका है। आपको बता दें, 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए 15 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। ऐसे में शिकारियों के महाविनाश से बाघों को बचाने, उनके सरंक्षण के लिए लोगों को भी बाघों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अब तक एमपी में मौजूद है इतने बाघ

जैसा कि सभी जानते हैं मध्यप्रदेश बाघों के मामले में पहले से ही नंबर वन है। अब तक एमपी में 2018 में कुल 526 बाघ मौजूद थे जिसकी संख्या बढ़ कर बाघों की संख्या 711 हो गई है। इसी वजह से मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट के नाम से भी जाना जाता है और इसका दर्जा भी मिला है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर एमपी को उपलब्धि या खुश खबर विश्व बाघ दिवस के मौके पर मिल सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews