Yogi Chopper Emergency Landing : CM योगी के चॉपर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Yogi Chopper Emergency Landing : CM योगी के चॉपर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) के हेलिकॉप्टर की रविवार की सुबह पक्षी की चपेट में आने के बाद वाराणसी में आपात लैंडिंग (Yogi Chopper Emergency Landing) कराइ गई है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होने के लिए सड़क मार्ग से एलबीएसआई एयरपोर्ट (LBSI Airport) के लिए रवाना हुए है।

Read More : MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 22 कर्मचारी निलंबित, शिक्षक-BMO सहित कई को थमाया गया नोटिस

शनिवार को विकास कार्यों, कानून व्यवस्था का जायजा लेने और कई परियोजना स्थलों का निरीक्षण करने के बाद वाराणसी में रात्रि प्रवास के बाद योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बर्ड विद टेक ऑफ पायलट की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बाद में मुख्यमंत्री राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होने के लिए सड़क मार्ग से एलबीएसआई हवाईअड्डे के लिए रवाना हुए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews