पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध, भोपाल जाकर CM को करेंगे साइकिल भेंट

पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध, भोपाल जाकर CM को करेंगे साइकिल भेंट

जबलपुर।संदीप कुमार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों से आम आदमी परेशान है. एक तो पहले ही लॉकडाउन की वजह से लोगों की आमदनी घट गई है और उस पर महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी राजनीति तेज कर दी है. इसी कड़ी में पेट्रोल-डीजल के दाम का विरोध करने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे जबलपुर से भोपाल तक अपने 12 साथियों के साथ साइकिल से निकले हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे का कहना है कि जब कांग्रेस सरकार थी तो शिवराज सिंह पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों पर साइकिल चलाकर विरोध करते थे, लेकिन अब प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की ही. ऐसी स्थितियों में जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई कदम क्यों नहीं उठाते, इसलिए युवा कांग्रेस साइकिल से जबलपुर से निकली हैं. यह 320 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और भोपाल में मुख्यमंत्री को साइकिल भेंट करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे ने कहा कि बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल 10 रूपए से ज्यादा महंगा हो गया है और इसका असर दैनिक उपयोग की तमाम चीजों पर पड़ा है. सभी चीजें थोड़ी-थोड़ी महंगाई ले चुकी हैं. ऐसे में जनता कुछ कहती नहीं है. इसलिए कांग्रेसी नेताओं का यह कदम जनहित में है।

शशांक का कहना है कि वह अपने 12 साथियों के साथ निकले हैं और उन्हें संभावना है कि जैसे-जैसे वे आगे बढ़ेंगे लोग उनके साथ जुड़ते चले जाएंगे. कांग्रेस का यह आंदोलन राज्य सरकार को कितना परेशान करता है, इसका अंदाजा नहीं है लेकिन कम से कम जनता की परेशानी तो सत्ता में बैठे लोगों के कानों तक पहुंचेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews