नदी के तेज बहाव में मोटर साइकिल सहित बहा युवक, देखें वीडियो

नदी के तेज बहाव में मोटर साइकिल सहित बहा युवक, देखें वीडियो

खरगोन।त्रिलोक रामणेकर।

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के आदिवासी अंचल भगवानपुरा क्षेत्र में जोरदार बारिश से पुल पुलिया पर बाढ के हालात बन गये। ग्राम रायसागर में रपटे पर बाढ़ का पानी होने के दौरान बाइक पार करते समय दो युवक बाइक सहित बाढ़ में बह गए मोके पर खड़े ग्रामीणों ने दौड़कर जान जोखिम में डालकर दोनों को बचा लिया। नही तो दोनो युवकों की मोत हो सकती थी। लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण बाइक से रपटा पार कर रहे थे।

जिला प्रशासन के निर्देश के बाबजूद भगवानपुरा के ग्रामो के पास पुलिया पर पानी के होने के बाद भी इस तरह की बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आ रही है। लोग जान जोखिम में डालकर दो पहिया वाहन से निकल रहे है। कई बार हादसे हो जाने के बाद भी लोगो अपनी जान की चिंता किये बिना रपट पर पानी होने के बाद निकल रहे है। बडी लापरवाही सामने आ रही है। यहाॅ प्रशासन की चेतावनी का भी कोई असर नही दिखाई दे रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews