Burhanpur News: एमपी इलेक्शन में AIMIM की एंट्री, आमसभा का हुआ आयोजन

Burhanpur News: एमपी इलेक्शन में AIMIM की एंट्री, आमसभा का हुआ आयोजन

Burhanpur News : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी ने भी इस बार इलेक्शन में उतरने का मन बना लिया है। जिसको लेकर सोमवार को बुरहानपुर में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ इमरान हुसैन, जहीर उद्दीन, अमान गोटावाला आदि नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहेल हाशमी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 70 सालों से जुम्मन बिरादरी साथ धोखा हुआ है। तब भी कांग्रेस बस पंजा करते रहते है। बता दें कि यह जिला मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में गिना जाता है। AIMIM ने महापौर चुनाव में भी यहां से हाथ आजमाया था। जिसमें अच्छे वोट मिले थे। जिसके बाद पार्टी बुरहानपुर में अपनी जमीन तलाश रही है।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews