राहत भरी खबर: दिल्ली मरकज़ में शामिल होकर आये 5 लोगो रिपोर्ट आई निगेटिव

राहत भरी खबर: दिल्ली मरकज़ में शामिल होकर आये 5 लोगो रिपोर्ट आई निगेटिव

बुरहानपुर।शेख रईस।

देश की राजधानी दिल्ली में निज्जामुद्दीन मरकज में शामिल बुरहानपुर के 5 यात्रियों को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ट्रेस कर Quarentine किया गया था।

सभी के सेम्पल लेकर कोविड़ 19 जांच के लिए वायरोलोजी विभाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज ,इंदौर में जांच के लिये भेजे गये जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आज सुबह जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.शकील अहमद खान ने उनकी रिपोर्ट आने की पुष्टि करते हुए कहा कि 5 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है आज सभी एतिहात के तौर पर 14 दिनों के लिए उनके ही घरो में होम कवरटाइन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि दिल्ली के निजामुद्दीन में (मरकज) इस्लामिक धार्मिक आयोजन समेलन में शामिल 5 संदिग्धो को बुराहनपुर में ट्रेस कर हॉस्पिटल में आईसुलेट किया गया था रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन के साथ साथ शहर वासियों ने ने राहत की सांस ली है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews