Burhanpur News : विकास कार्यों के दावों के उलट प्रवासी विधायक ने गिनाई कमियां, सुनिए उनकी जुबानी

Burhanpur News : विकास कार्यों के दावों के उलट प्रवासी विधायक ने गिनाई कमियां, सुनिए उनकी जुबानी

Burhanpur News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में भाजपा ने प्रवासी विधायकों को भेज कर जिले की 2 विधानसभा चुनावों में क्षेत्र के रिपोर्ट तैयारी करने की जिम्मेदारी सौंपी थी लागतर 7 दिन तक जिले की विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर उन्होंने रिपोर्ट तैयार की है। इसे प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा। उन्होंने आज अंतिम दिन पत्रकारो से रूबरू होते हुए महाराष्ट्र के खामगांव से भाजपा विधायक आकाश फुंडकर ने कहा कि फीडबैक के आधार पर पार्टी की आगे रणनीति, टिकट वितरण आदि तय होगा। साथ ही बुरहानपुर जिले में अब तक करोड़ों के विकास कार्यो के दावों के उलट प्रवासी विधायक ने कमियां गिनाई।

विकास कार्यो को लेकर क्या बोले प्रवासी विधायक

भाजपा के प्रवासी विधायक ने एक सुर में बुरहानपुर जिले में कमी को उजागर करते हुए उन कामो को गिना दिया जो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों अभी तक नही कर पाएं। उन्होंने बुरहानपुर ज़िले के विकास को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है जिसमे उन्होंने बुरहानपुर को महाराष्ट्र से जोड़ने को लेकर कार्य योजना बनाईं जाये तो यह उधोग लग सकते है। किसानों की फसल केला, हल्दी के साथ ही कपास उद्योग पूरी तरह से ठप हो गया है विधायक आकाश फुंडकर ने कहा कि पहले आधे महाराष्ट्र से कपास का माल बुरहानपुर आता था जो कि अब पूरी तरह से बंद हो चुका है राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द से बनना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हर तहसील के पास सरकार इंडस्ट्री एरिया बनाती है वह सारी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराती है जिसका आभाव मुझे यहाँ देखने को मिला है उन्होंने कहा कि जो वे रिपोर्ट सौपेंगे उसमें बुरहानपुर से एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार किया जाना चाहिए। बुरहानपुर में पावरलूम उद्योग बहुत स्ट्रांग है अगर लोगो को सुविधाएं मिलेंगे तो देश मे बुरहानपुर बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल हब बन सकता है जिसके लिए हाईवे कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”858417696″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews