Burhanpur News : अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 10 पिस्टल के साथ आरोपी पकड़ा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।
burhanpur news

Burhanpur News : मध्यप्रदेश में अवैध रूप से हथियार बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही आए दिन अवैध हथियार की तस्करी भी चरम सीमा पर है, हल ही में बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को सिंधखेड़ा गांव धर दबोचा और उसके कब्जे से 10 पिस्टल, एक बाइक बरामद की है। जब्त किए गए माल की कीमत 2.25 लाख रुपए बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सिकलीगर अवैध पिस्टल की डिलीवरी देने बाइक से जा रहा है। तब शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन कर घेराबंदी के लिए रवाना किया गया था। इस टीम ने आरोपित को रोका तो बाइक पर एक सफेद थैली लटकी मिली। जब थैली को चेक किया गया तो उसमे हाथ से बनी 10 अवैध पिस्टल और एक बाइक जब्त की गई। पकडे गए आरोपी से नाम पूछताछ किया तब उसने अपना नाम ठाकुर सिंग पिता बराड़ सिंग बरनाला निवासी पाचौरी का बताया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी ग्राम पाचौरी का निवासी है। वह हथियारों की डिलेवरी देने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में उसके पिता, तीन भाइयों पर भी इसी तरह पहले अवैध हथियारों के आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews