मां ने डांटा तो पुलिस से शिकायत करने पहुंच गया दो साल का सद्दाम, पढ़े पूरी खबर

burahanpur

बुरहानपुर,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर (burhanpur news) जिले से एक रोचक मामला सामने आया है बता दें कि खकनार थाना क्षेत्र के देड़तलाई गांव का है जहाँ दो वर्षीय सद्दाम अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर के पास स्थित देड़तलाई पुलिस चौकी पहुंच गया। और कहा कि अम्मी को जेल में डाल दो। वो मुझे मारती हैं।

यह भी पढ़े…Video : जब आग के बीच घिर गए दूल्हा-दुल्हन, सबसे बेखबर एक दूसरे में खोए करते रहे डांस

बता दें कि यहां पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रियंका नायक से सद्दाम ने कहा कि मां उसकी चाकलेट चुरा लेती है और चांटा भी मारती है। मासूम की शिकायत सुनकर सब इंस्पेक्टर ही मुस्कुराए बिना नहीं रह सकी। बच्चे की नाराजगी कम करने के लिए उन्होंने एक कागज पर उसकी शिकायत लिख ली। जिसके बाद सद्दाम माना। और बच्चे का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े…शिवपुरी : फॉरेस्ट टीम पर हमला करने वालों पर की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

सब इंस्पेक्टर प्रियंका नायक का कहना है कि बच्चे की बात शिकायत सुनकर मैं और थाने का पूरा स्टाफ हंसने लगा। फिर उसके अनुसार उसकी शिकायत लिख ली है। तब जाकर वह कहीं उसने माना, फिर उसको समझा-बुझाकर घर भेजा गया।

[dgv_vimeo_video id=”761107542″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews