MP News: मणिपुर मामले में गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे कांग्रेसी, समय न मिलने पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

MP News: मणिपुर मामले में गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे कांग्रेसी, समय न मिलने पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

MP News : देश के गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर दौरे पर आएंगे। जिसके लिए पार्टी ने तैयारियों शुरू कर दी है। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने मणिपुर की घटना को लेकर गृह मंत्री को ज्ञापन देने का ऐलान किया है। दरअसल, आज जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस देश का बड़ा दुर्भाग्य है कि यहां के गृह मंत्री किसी प्रदेश में हो रही हिंसा, जनता पर अत्याचार और अनाचार होने के बाद भी दो शब्द तक नहीं कहते। मणिपुर में खुलेआम महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। प्रदेश में अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे फिर भी प्रधानमंत्री या गृह मंत्री कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

मिलने के लिए समय की मांग

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बुरहानपुर दौरे से पूर्व बयान देकर प्रशासन द्वारा उनसे मिलने के लिए समय की मांग की है। रघुवंशी ने कहा कि शाह महिलाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में आ रहे है। ऐसा प्रदेश में जो नारियों पर अत्याचार के मामले में नंबर 1 पर है। ऐसे में उन्हें मणिपुर की महिलाओं के सम्मान की जरा भी चिंता नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री होते हुए भी उनके द्वारा किसी प्रकार का बयान ना देना आश्चर्य का विषय है।

समय न मिलने पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

रघुवंशी ने कहा कि किसान विरोधी इस सरकार ने शाहपुर के किसान लांडे के परिवार को आज तक कोई सहायता नहीं दी। यह भी अपने आपमें प्रामाणिक है कि भाजपा पार्टी किसानों के कितने बड़े विरोधी है। आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे तमाम जवाबों के लिए हम अमित शाह से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। जिसे लेकर कल वो कलेक्टर से भेंट कर समय की मांग करेंगे। वहीं, प्रशासन अगर समय दिलाने में सफल नहीं होता है तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। बता दें कि म.प्र. में भी नारियों पर अत्याचार में कोई कमी नहीं है लेकिन मंत्री सहित कोई भी भाजपा के जिम्मेदार इस विषय पर बोलने को तैयार नहीं है।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews