
Burhanpur News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में करीब 60 अतिक्रमणकारियों ने गुरुवार की देर रात के नेपानगर थाने पर हमला कर दिया। इस दौरान वो 3 आरोपियों को मौके से छुड़ा ले गए। बता दें कि इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया था। जिनमें से एक आरोपी बाकड़ी वन चौकी में लूट का इनामी आरोपी है। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात 3 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।
बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों ने की पुलिस की पिटाई…@dmburhanpur @proburhanpur @projsharda @collectorharda @BJP4India @BJP4MP @INCMP @DGP_MP @VirendraSharmaG @JansamparkMP pic.twitter.com/8dzPIhT4Yw
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 7, 2023
बकड़ी वनचौकी का मामला
दरअसल, मामला बकड़ी वनचौकी का है, जहां बंदूक लूटने वाले डकैती के 32 हजार रूपए का इनामी आरोपी और दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। साथ ही, मीडिया के सामने पेश कर नेपानगर थाने में रखा था लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नेपानगर थाने पहुंचकर पथराव व तोड़फोड़ करते हुए तीन आरोपियों को छुड़ा लिया और मौकास्थल से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
[dgv_vimeo_video id=”815588313″]
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

