Burhanpur News: सहकारी समिति के चुनाव के फॉर्म जमा करने पहुंचे किसान, विभाग को सौंपा ज्ञापन

Burhanpur News: सहकारी समिति के चुनाव के फॉर्म जमा करने पहुंचे किसान, विभाग को सौंपा ज्ञापन

Burhanpur News : बुरहानपुर में स्तिथ नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना में बीते दिनों सहकारिता विभाग द्वारा प्रशासक बैठा दिया गया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग द्वारा 3 अगस्त को नवल सिंह शक्कर कारखाने के चुनाव कराए जाने के आदेश दिए थे। जिसको लेकर 16 अगस्त को निर्वाचन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी।

अपर कलेक्टर से की शिकायत

समिति के सदस्यों ने बताया कि जब शिवकुमार सिंह किसान हितैषी समिति के सदस्य फॉर्म जमा करने पहुंचे तो निर्वाचन अधिकारी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं मिले। जिसके बाद शिवकुमार सिंह किसान हितेषी समिति के सदस्यों एवं किसानों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपर कलेक्टर से इस मामले को लेकर शिकायत की।

विभाग को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद समिति द्वारा एक ज्ञापन सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया, जिसमें समिती ने मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग के पत्र का उल्लेख करते हुए निर्वाचन प्रकिया शुरू करने की बात कही। ज्ञापन में समिति ने उच्च न्यायालय के आदेश के अवहेलना का भी आरोप सहकारिता विभाग पर लगाया।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान समिति के नरेंद्र पटेल, सुभाष चौधरी, एकनाथ झोपे, राजू भाई, देवा भाई, प्रकाश मराठे, कैलाश पाटिल, आलोक मिश्रा, मनीष काले, हर्षित ठाकुर, अदित्य ठाकुर, देवेश्वर ठाकुर केडी पटेल आदि ने शकर कारखाने के चुनाव नियमानुसार अतिशीघ्र कराने की मांग की।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews