Khandwa By Election : कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक शेरा पर FIR, ये हैं आरोप

police fir

बुरहानपुर, शेख रईस। खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa By Election) के लिए मतदान के बाद अब प्रत्याशी परिणाम का इन्तजार कर रहे हैं।  इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह पूरनी (Rajnarayan Singh Purni) और निर्दलीय विधायक सुरेंन्द्र सिंह शेरा (surendra singh shera) के खिलाफ पुलिस में FIR की गई है।  दोनों नेताओं के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बुरहानपुर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

बुरहानपुर के नायब तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बुरहानपुर कोतवाली में खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राज नारायण सिंह पूरनी और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ शेरा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनके खिलाफ बीजेपी के बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने 29 अक्टूबर को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि 29 अक्टूबर को चुनाव प्रचार का समय खत्म हो चुका था और प्रत्याशी केवल 5 लोगों के साथ डोर टू डोर प्रचार कर सकता था। लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी राज नारायण सिंह पूरनी और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने जामा मस्जिद में जाकर प्रचार किया। इसमें न केवल व्यक्तियों की संख्या का उल्लंघन किया गया बल्कि कोविड-19 की गाइडलाइन का भी उल्लंघन हुआ।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, वेतन में वृद्धि सहित मिलेगा एरियर इंक्रीमेंट

प्रशासन ने बीजेपी नेता की शिकायत की जांच की और इस शिकायत में इस बात की पुष्टि बीजेपी नेता द्वारा पेश की गई वीडियो क्लिप और नायब तहसीलदार द्वारा मौके की जांच के द्वारा हुई। नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (1950, 1951, 1989) की धारा 126 और धार्मिक संस्था दुरुपयोग का निवारण अधिनियम 1988 की धारा 38 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – प्रियंका गांधी की घोषणाओं पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कही ये बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews