MP: झमाझम बारिश से सड़कें बनी तालाब, सवारी समेत डूबी घोड़ा-गाड़ी, वीडियो वायरल

MP: झमाझम बारिश से सड़कें बनी तालाब, सवारी समेत डूबी घोड़ा-गाड़ी, वीडियो वायरल

बुरहानपुर, शेख रईस।  मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है, आलम ये है कि सड़के तालाब बनने लगी है। आज शनिवार को बुरहानपुर में मूसलादार बारिश से जगह जगह पानी सड़को पर बह निकला। बारिश इतनी जोरदार थी कि लोगो को कही आने जाने के लिए रास्ता भी नहीं मिला। इसी दौरान वह से सवारी लेकर गुज़र रहे तांगा (घोड़ा गाड़ी) पानी के तेज बहाव के कारण असंतुलित होकर गिर पड़ा जैसे तैसे तांगा चालक ने घोड़ो को उठाया जिसके बाद भी तांगा सवारी सहित पलट गया, वहां मौजूद कुछ लड़कों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, शनिवार को दोपहर बुरहानपुर में जोरदार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। बुरहानपुर के बुधवारा, मंडी,महाजना पेठ, शनवारा सहित कई जगहों पर तेज बारिश का पानी सड़को पर बह निकला बारिश का पानी सड़को पर भरने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही बुरहानपुर के मुख्य मार्ग शनवारा चौराहे पर भी तेज बारिश से घुटने तक पानी रोड पर आ गया जिसमें वाह से गुजरने वाले वाहनों अटक गये। इसी दौरान वह से सवारी लेकर गुज़र रहे तांगा (घोड़ा गाड़ी) पानी के तेज बहाव के कारण असंतुलित होकर गिर पड़ा जैसे तैसे तांगा चालक ने घोड़ो को उठाया, जिसके बाद भी तांगा सवारी सहित पलट गया, जिसमें कोई जनहानि की सूचना नही है। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे वह से घोड़ा गाड़ी ,चालक और सवारी को वह से सुरक्षित निकाला जिसका विडीओ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews