बुरहानपुर में स्थापित होगा 400 लीटर प्रति मिनट गति की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट- अर्चना चिटनिस

जबलपुर, ऑक्सीजन प्लांट

बुरहानपुर, बुरहानपुर रिपोर्टर। देश, प्रदेश के साथ-साथ बुरहानपुर में भी कोरोना (corona) की मार तेज हो रही है। हालात (condition) बेकाबू होते जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना पीड़ितों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ऑक्सीजन (oxygen)। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती (ex cabinet minister) अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर चिकित्सालय में 400 लीटर प्रति मिनट गति की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant) की स्थापना की घोषणा की है।

यह भी पढे़ं… पश्चिम बंगाल चुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- गलती से भी नही जाना टीएमसी की तरफ..

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोरोना संक्रमण के रोकथाम, नियंत्रण, बेहतर उपचार के लिए एवं जिलावासियों को बेहतर सेवा देने के प्रति कटिबद्ध है। बुरहानपुर में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान ने बुरहानपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी हैं। यह ऑक्सीजन प्लांट शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट 400 लीटर प्रति मिनट गति की क्षमता से ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा।

यह भी पढे़ं… वंश बढ़ाने नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालवाले कराते रहे बहू के साथ दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

इससे प्रतिदिन लगभग 100 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर जिला अस्पताल को उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधा में और बढ़ोतरी होगी। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा और वे तीव्रता से रिकवर हो पाएंगे। यह जिले के लिए सौगात के रूप में आया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews