
बुरहानपुर/शेख रईस
बुरहानपुर के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काज़ी ने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए क्षेत्र की जनता एवं प्रदेश वासियों से घरो में रहने की अपील की है। हमीद काज़ी ने कहा आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें गली मोहल्लों में घूमे नही हमे इस कोरोना महामारी से बचना है साथ ही अपने परिवार को भी इससे बचाना है। साथ ही उन्होंने शासन ने मांग की की वे उन क्षेत्र में भी लोगो की जरूरत पूरी करें, उन्हें राशन दवाई इत्यादि उपलब्ध करने का आग्रह किया साथ ही लोगो से शासन के नियमों का पालन करने का आग्रह भी किया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

