बुरहानपुर में डायबिटीज का इलाज करा रही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, महाराष्ट्र की रहने वाली है महिला

बुरहानपुर में डायबिटीज का इलाज करा रही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, महाराष्ट्र की रहने वाली है महिला

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर जिले के निजी अस्पताल में डायबिटीज की मरीज महिला का इलाज चल रहा था जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मंगलवार रात्रि में जारी कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट में इस कि पुष्टि हुई है मंगलवार को भोपाल लेबोरेट्री से आई कोविड 19 के 10 सैम्पल की रिपोर्ट में 9 निगेटिव आई है जिले में अब तक कोविड 19 के 70 सैम्पल की जांच हेतु भेजे गए थे जिनमें से 61 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है जबकि 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई जो कि निजी अस्पताल में भर्ती महारष्ट्र निवासी 50 वर्षीय महिला की है, वही अभी 8 सैम्पल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह वर्मा ने बताया कि महिला मलकापुर महाराष्ट्र की निवासी है और निजी अस्पताल में उपचारत है। उनकी सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला का डायबटीज़ का इलाज चल रहा है इससे पहले उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नही दिखे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews