बुरहानपुर में एक साथ 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

बुरहानपुर में एक साथ 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

बुरहानपुर|शेख रईस|  प्रदेश भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस (Corona Virus) के कहर का शिकार अब बुरहानपुर (Burhanpur) भी हो गया है| शुरुआत में राहत के बाद सामने आये दो पॉजिटिव मरीजों ने जिलेवासियों की चिंता बढ़ा दी थी| लेकिन शुक्रवार को एक साथ 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है|

सीएमएचओ डॉ.विक्रमसिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि गुरूवार रात में 28 अप्रैल को भेजे गये 53 सेंपलों में से 32 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं शुक्रवार दोपहर के बाद प्राप्त रिपोर्ट में 18 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट पुष्टि की गई है जिसमें एक रिसेंपलिंग रिपोर्ट शामिल है। इस प्रकार कुल 19 पॉजिटिव केस है। जिसमें मलकापुरा महाराष्ट्र निवासी मरीज भी शामिल है।
अब तक
एक साथ 18 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है| दाउदपुरा में तीन दिन पहले पूर्व पार्षद कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से 53 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें गुरुवार रात 10.30 बजे 32 की रिपोर्ट आई जहां सभी निगेटिव रहे, लेकिन शुक्रवार दोपहर की रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है| बुरहानपुर में अब तक कोरोना के 19 मरीज हो चुके हैं। जिसमें महाराष्ट्र की महिला मरीज भी शामिल है।

इन क्षेत्रों के है कोरोना पॉजिटिव
2 मोमिनपुरा के, 1 बस सटैंड, 10 दाउदपुरा, 2 आजाद नगर, 1 लोधीपुरा, 1 मलकापुर का केस कोरोना पॉजिटिव है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews