बुरहानपुर में बाइक सवार दो बदमाश पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार, तलाश जारी

Burhanpur

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2 बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि अज्ञात बदमाश पैसों से भरा बैग व्यक्ति से लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बैग में कुल 1 लाख 64 हजार रुपए रखा हुआ था। इस वारदात के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

बता दें कि घटना शनिवार की सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। राजपुरा निवासी सुनील वर्मा कूरियर कलेक्शन एजेंट हैं, जोकि लालबाग स्थित फ्लिफकॉर्ट के कार्यलाय से पैसों से भरा बैग जैसे निकले थे, तभी बदमाशों ने उनका पीछा किया और बस स्टैंड पहुंचने पर बैग लेकर भाग गए। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, सूचना पाते ही सीएसपी गौरव पाटिल, कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

सीसीटीवी के जरिए आरोपी की हुई पहचान

वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ नजर आ रहा है कि दो बाइक सवार बदमाश बैग लेते हुए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

जिले में बढ़ रहे चोरी, लूट के मामले

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अपराध के मामले में सबसे कम आपराधिक गतिविधियों में शीर्ष पर बुरहानपुर जिला है, क्योंकि कुछ दिनों से लगातार यहां चोरी, लूट जैसे मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इससे लगता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews