September New Rules: सितंबर से बदल रहे है ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानें यहां

सितंबर की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम 51.50 रुपये घटाए गए है।
New Rules 1 july 2026

New Rules From September 2025: आज सोमवार से सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में वित्तीय बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। नए नियमों में एसबीआई क्रेडिट कार्ड शुल्क में बढ़ोतरी,रसोई गैस की कीमतों में बदलाव, एफडी दरों में कमी,आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने और आधार कार्ड अपडेट करने आदि से नियम जुड़े हैं। इसके अलावा इनमें क्रेडिट कार्ड, एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन भी शामिल है।

सितंबर से बदलने जा रहे है 7 नियम

गैस सिलेंडर की कीमत में परिवर्तन : हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी की कीमत (LPG Price) में बदलाव होता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ-साथ तेल बाजार की कंपनियां हर महीने एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ), सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये तक की कटौती की है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चांदी पर हॉलमार्किंग: सोने की तरह चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू होने जा रहा है, हालांकि हॉलमार्क वाले चांदी के आभूषण या वस्तुएं खरीदना अनिवार्य नहीं होगा। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं। हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर भी 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा, जिससे ये मालूम करने में आसानी होगी कि चांदी कितनी शुद्ध है। इसका असर चांदी में निवेश करने वाले लोगों पर पड़ सकता है।

SBI क्रेडिट कार्ड नियम: सितंबर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कार्ड के यूजर्स के लिए नियम बदल रहे हैं।क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, फ्यूल खरीद या ऑनलाइन खरीदारी पर अब ज्यादा चार्ज लग सकता है। इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त फीस और रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू कम हो सकती है। इन ट्रांजेक्शन में डिजिटल गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म, कुछ व्यापारियों और सरकार से जुड़े लेन-देन शामिल हैं। ऑटो डेबिट फेल होने पर एसबीआई 2 प्रतिशत का जुर्माना लगा सकता है।

आईटीआर फाइलिंग: आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई थी जिसे आयकर विभाग द्वारा बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है। इससे टैक्‍सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने के लिए एक्‍स्‍ट्रा समय मिल गया है। 15 सितंबर से पहले आईटीआर फाइल न करने पर नोटिस आ सकता है।

पोस्ट ऑफिस के नए नियम: डाक विभाग (डीओपी) ने 1 सितंबर 2025 से घरेलू स्‍तर पर डाक सर्विस को स्पीड पोस्ट सेवा में विलय करने का फैसला किया है। अब स्‍पीड पोस्‍ट के जरिए ही कुछ भेजा जा सकता है, साधारण डाक से नहीं।अगर आप अब देश के भीतर इंडिया पोस्ट के माध्यम से कोई पंजीकृत डाक भेजते हैं, तो यह स्पीड पोस्ट डिलीवरी होगी।

एटीएम यूज नए नियम: देश भर के कुछ बैंक एटीएम के इस्तेमाल को लेकर नए नियम लागू करने वाले हैं। जो ग्राहक निर्धारित मासिक सीमा से ज़्यादा एटीएम से पैसे निकालते हैं, उन्हें ज़्यादा लेनदेन शुल्क का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में जरूरत से ज्यादा ATM यूज करने से बचें और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर सकते है।

UPS डेडलाइन: एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक यूनिफाइड पेंशन योजना को चुनना होगा। पहले यह डेट 30 जून थी। यह सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई एक पेंशन स्‍कीम है जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews