महाकुंभ मेले में अदानी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर श्रद्धालुओं के लिए करवाने जा रहे निशुल्क भोजन उपलब्ध

13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले में अदानी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। इस महाप्रसाद सेवा को लेकर अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने जानकारी दी है।
महाकुंभ मेले में अदानी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर श्रद्धालुओं के लिए करवाने जा रहे निशुल्क भोजन उपलब्ध

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले के दौरान अदानी समूह और इस्कॉन भक्तों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराएंगे। अदानी समूह और इस्कॉन महाकुंभ 2025 में “महाप्रसाद सेवा” शुरू करेंगे। इसकी जानकारी अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

गौतम अडानी ने गुरु प्रसाद स्वामी महाराज के साथ बैठक के बाद इस जानकारी को साझा किया। उन्होंने बताया कि अदानी समूह और इस्कॉन महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन सेवा “महाप्रसाद सेवा” प्रदान करेंगे। महाकुंभ मेले में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे, ऐसे में उनके भोजन की व्यवस्था को लेकर यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी जानकारी

दरअसल, 9 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमीशन के अध्यक्ष गुरु प्रसाद स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ मेले में महाप्रसाद सेवा को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी साझा की।

जानिए गौतम अडानी ने क्या लिखा?

गौतम अडानी ने लिखा, “कुंभ सेवा की वह तपो भूमि है जहां हर हाथ स्वयं ही परमार्थ में लग जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर हम श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा करेंगे। महाकुंभ के आशीर्वाद से हम लाखों लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएंगे। आज इस संदर्भ में इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिलकर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर मिला। सच्चे अर्थों में कहा जाए तो सेवा ही राष्ट्रभक्ति है, सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews