नई दिल्ली। फ्यूचर ग्रुप के फाउंडर किशोर बियानी अमेजॉन के साथ एक बड़े अग्रीमेंट पर बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अग्रीमेंट दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर को भविष्य में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में बियानी का पूरा हिस्सा खरीदने का विकल्प देगा। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष अपने शेयर परचेज एग्रीमेंट में कॉल ऐंड पुट ऑप्शन ड्राफ्ट कर रहे हैं, जो अमेजॉन को लॉन्ग टर्म यानी संभवत: 8 से 10 वर्षों में बिग बाजार में एफआरएल बियानी का हिस्सा खरीदने का मौका देगा। हालांकि इसमें भारतीय कानूनों का ध्यान रखना होगा। एफआरएल बिग बाजार, ईजी डे, नीलगिरीज जैसे फूड और ग्रॉसरी स्टोर ऑपरेट करती है। इसके तहत अमेजॉन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर रूट के जरिए एफआरएल में 9.5 प्रतिशत तक हिस्सा खरीदेगी।
बिग बाजार को खरीदने की तैयारी में अमेजॉन

ताजा खबरें
View More →बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड