Ambani Family Look: NMACC इवेंट में दिखा अंबानी फैमिली का रॉयल लुक, पापा मुकेश का हाथ थामे नजर आई ईशा

Ambani Family Look

Ambani Family Look Pics: अंबानी परिवार देश का सबसे चर्चित नाम है जो किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है। वैसे तो यह बिजनेस टायकून है लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के हर इवेंट से भी इन्हें जुड़े हुए देखा जाता है। अंबानी परिवार के होने वाले हर फंक्शन में बॉलीवुड के सितारों का मजमा लगा हुआ दिखाई देता है। एक बार फिर हर जगह यह फैमिली चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल नेता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया जा रहा है जिस मौके पर पूरी फैमिली के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार मौके पर पहुंचे और यहां से सभी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

यहां देखें Ambani Family Look

इस दौरान ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे हुए यहां पर पहुंची और दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग तस्वीर और वीडियो में दिखाई दे रही है। इसी के साथ अंबानी परिवार की लाडली का रॉयल लुक भी लोगों का ध्यान अपनी और खींच रहा है।

इवेंट की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें ईशा को इंडो वेस्टर्न ड्रेस में देखा जा सकता है। व्हाइट और गोल्डन रंग के इस आउटफिट में उनका लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। वो बिल्कुल रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं।

ईशा अंबानी का रॉयल लुक

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के इस समारोह को 3 दिन का रखा गया है और इस दौरान कई सारे सेलिब्रिटी यहां पर परफॉर्मेंस करने वाले हैं लेकिन इन सबके बीच की शादी किसी सेलेब्स से कम नहीं लग रही हैं।

Ambani Family Look

ऑफ व्हाइट रंग की हैवी ड्रेस में निशा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं इसके साथ उन्होंने स्वरोस्की वर्क ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ स्कर्ट अटैच्ड की हुई है और उसपर किया गया गोल्डन एंब्रायडरी बॉर्डर बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

इसके ऊपर से उन्होंने अनारकली स्टाइल स्ट्रग पहना था जिस पर जरदोजी वर्क बहुत ही सुंदरता के साथ उकेरा गया है। इसके साथ कुंदन हार, खुले बाल, न्यूड मेकअप और हाई हील्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

Ambani Family Look

इस अंदाज में नजर आए मुकेश अंबानी

इस दौरान मुकेश अंबानी ने बंद गले का काले रंग का जोधपुरी सूट पहना हुआ था और पॉकेट में प्रिंटेड स्कार्फ इस पूरे आउटफिट को बेस्ट लुक दे रहा था।

Ambani Family Look

अंबानी अपनी बेटी का हाथ थामे हुए इस इवेंट में एंट्री लेते हुए दिखाई दिए बताया जा रहा है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के साथ कई हॉलीवुड कलाकार भी पहुंचे हैं। जिनमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और अमेरिकन जेंडेया और टॉम हॉलैंड का नाम शामिल है।

नजर आया अंबानी परिवार

इस इवेंट में नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ नजर आए। इस दौरान श्लोका ने साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

आकाश हरे रंग के कुर्ता पायजामा और कोट में नजर आए वही श्लोका ने गोल्डन रंग की खूबसूरत वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिस पर उन्होंने साइड से शॉल भी डाला हुआ था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर इयररिंग और मांग टीका कैरी किया था और उनकी खूबसूरत स्माइल पूरे लुक को बेस्ट बना रही थी।

इस इवेंट के एक दिन पहले ही नीता अंबानी ने कल्चरल सेंटर पर पहुंचकर पूजन अर्चन की थी, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। इस दौरान वो गुलाबी रंग की साड़ी में थी और उनका लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था।

मुकेश अंबानी को अपनी पत्नी नीता के साथ भी इस इवेंट में कैमरा के सामने पोज देते हुए देखा गया। नीता ने ब्लू रंग पर गोल्डन वर्क की हुई खूबसूरत सी फ्री हैंड साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कुंदन नेकलेस कैरी किया था। कानों में सिल्वर रेटिंग और जुड़ा उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत भी इस दौरान अपनी होने वाली वाइफ राधिका मर्चेंट के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ था और यह ट्विनिंग करते दिखाई दिए। एक बार फिर राधिका ने इंडियन लुक से सभी का दिल जीत लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews