Bank Holiday 2023 : जल्द निपटा लें जरूरी काम, 16 से 31 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर

Bank Holiday August 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 16 से 31 अगस्त के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां शामिल है, जबकि अन्य छुट्टियां अलग-अलग शहरों में अलग-अलग त्योहारों के लिए है। बंद के चलते इससे कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े चेकबुक और पास बुक जैसे कई कामों पर असर पड़ सकता है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है। UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

  1. 16 अगस्त – बुधवार/पारसी नव वर्ष बेलापुर, मुंबई और नागपुर
  2. 18 अगस्त – शुक्रवार/श्रीमंत शंकरदेव की तिथि गुवाहाटी
  3. 20 अगस्त – रविवार साप्ताहिक अवकाश/ सभी जगह
  4. 26 अगस्त – चौथा शनिवार साप्ताहिक अवकाश /सभी जगह
  5. 27 अगस्त – रविवार साप्ताहिक अवकाश /सभी जगह
  6. 28 अगस्त- सोमवार /पहला ओणम कोच्चि और तिरुवनंतपुरम
  7. 29 अगस्त- मंगलवार थिरुवोनम कोच्चि और तिरुवनंतपुरम
  8. 30 अगस्त – बुधवार /रक्षा बंधन जयपुर और श्रीनगर
  9. 31 अगस्त – गुरुवार /रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती कानपुर, लखनऊ, देहरादून
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews