Saving Account: ग्राहकों की हुई चांदी, देश के इस बैंक ने बढ़ाया बचत खाते पर ब्याज, जानें कितनी हैं नई दरें

bank fd

Bank Saving Account: आजकल लगभग सभी नागरिक के नाम बैंक में एक या इससे अधिक बचत खाता होता है। जिसमें वे अक्सर पैसे जमा करते हैं। बैंक सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज ऑफर करते हैं। अलग-अलग बैंक के लिए ब्याज दरें भी अलग होती है। बचत खाते को निवेश के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जाता है। हाल ही में एक प्राइवेट सेक्टर बैंकों से एक बंधन बैंक ने बचत खाते के इंटरेस्ट रेट में इजाफा किया है। नई दरें प्रभावी भी हो चुकी हैं। आइए जानें बैंक कितने रकम पर कितना बया ऑफर कर रहा है-

10 लाख से कम जमाराशि के लिए ब्याज दर

नई दरें घरेलू बचत खाते पर लागू हैं। बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 10 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ जमा राशि पर दे रहा है, दरें 7 फीसदी है। 1 लाख तक के जमाराशि पर 3 फीसदी और 1 लाख से 10 लाख रुपये की जमाराशि पर 6 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

10 करोड़ से अधिक जमाराशि पर मिल रहा इतना इंटरेस्ट

दो करोड़ से 10 करोड़ से जमाराशि पर 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं 10 करोड़ से 50 करोड़ के जमा राशि पर 6.50 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज दरों की गणना दिन के अंत में अकाउंट में जमा राशि के आधार पर की जाएगी। बता दें कि वर्तमान में बैंक  7 दिनों से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3  फीसदी से लेकर 7.85 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews