Bank FD: इस बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटा दिया एफडी पर ब्याज, जानें कब कितनी हैं दरें

bank fd

Bank FD: फेस्टिव सीजन में एक तरफ जहां देशभर के कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में वृद्धि कर रहे हैं। वहीं ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। नई दरों की घोषणा भी बैंक ने कर दी है। 2 करोड़ से कम वाली डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी समान्य नागरिकों की तुलना में करीब 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3.5 % से लेकर 7.10% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 15 महीने के अधिक अवधि वाले अलग-अलग योजनाओं पर दे रहा है। 15 महीने से 16 महीने के एफडी, 16 महीने से 17 महीने के एफडी, 17 महीने से 18 महीने के एफडी, 18 महीने से 2 साल से कम के एफडी, 2 साल से 30 महीने के एफडी, 30 महीने से 3 साल के एफडी और 3 साल से 5 साल के एफडी पर समान ब्याज मिल रहा है। समान्य नागरिकों के लिए दरें 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60 फीसदी हैं।

अन्य एफडी के लिए ब्याज दर

7 दिन से 14 दिन के अवधि पर 3%, 15 दिन से 29 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3%, 30 दिन से 45 दिन के एफडी पर 3.50%, 46 दिन से 60 दिन के एफडी पर 4.25%, 61 दिन से 3 महीने के एफडी पर 4.50%, 3 महीने से 4 महीने के डिपॉजिट पर 4.75%, 4 महीने से 5 महीने के एफडी पर 4.75% और 5 महीने से 6 महीने के टेन्योर पर 4.75% ब्याज मिल रहा है। 7 महीने से 8 महीने के एफडी पर 5.75 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 8 महीने से 9 महीने के अवधि के लिए ब्याज दर समान है। 1 साल और इससे अधिक अवधि के अलग-अलग एफडी पर 6.70 फीसदी ब्याज समान्य नागरिकों को मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews