Bank FD: इस बैंक ने शुरू की नई मानसून स्पेशल एफडी स्कीम, मिल रहा शानदार ब्याज, जानें यहाँ

bank fd

Bank FD: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने मानसून स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है, जिसका नाम “मानसून डिपॉजिट” है। साथ ही बैंक ने 2 करोड़ रुपये के कम की एफडी पर मिलने पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट आम नागरिकों से ज्यादा है। नई दरें लागू हो चुकी हैं।

मानसून डिपॉजिट की ब्याज दरें

मानसून डिपॉजिट (Monsoon Deposit) पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75% है। यह एफडी स्कीम 400 दिनों में मैच्योर होती है।

1 साल के अवधि पर ब्याज दर घटा

बैंक ऑफ इंडिया 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी पर 3% से लेकर 7.5% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों 3% से लेकर 7.75% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ने 1 साल के टेन्योर पर ब्याज दर को 7 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है।

ये हैं नई दरें

2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर आम नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों 7.25% ब्याज मिल रहा है। 3  साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर पर भी समान ब्याज मिल रहा है। 5 साल से लेकर 8 साल से कम की एफडी पर आम नागरिकों के लिए ब्याज दर 6% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75% है। 8 साल से लेकर 10 साल से अधिक के एफडी पर समान ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews