Bank FD: इस प्राइवेट बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिल रहा बंपर रिटर्न, 8% तक हैं दरें

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए आसान और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। एफडी में निवेशकों का पैसा से निर्धारित समय से लिए फिक्स कर दिया जाता है। मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहता है। जितनी ज्यादा ब्याज दरें होती हैं, उतना ज्यादा रिटर्न मिलता हैं। फिलहाल, देश में ऐसे कई बैंक हैं जो एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर रहे हैं। कुछ प्राइवेट सेक्टर बैंक सरकारी बैंकों से काफी ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में से एक डीसीबी बैंक (DCB Bank) भी शामिल है।

इन बैंकों ने बदल दिया एफडी पर ब्याज

डीसीबी बैंक ने हाल ही मे एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक समान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है, दरें 4.25 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी हैं। सबसे ज्यादा ब्याज 25 महीने के एफडी पर मिल रहा है। इस टेन्योर पर समान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.5% ब्याज मिल रहा है। 37 महीने के एफडी पर भी समान ब्याज मिल रहा है।

लॉंग टर्म डिपॉजिट के लिए इन्टरेस्ट रेट

61 महीनों के एफडी 7.65 फीसदी, 37 महीने से 61 महीने के एफडी पर 7.40 फीसदी, 61 महीने के एफडी पर 7.65 फीसदी, 700 दिनों  से 25 महीनों के एफडी पर 7.55 फीसदी। 18 महीने 6 दिन से 700 दिनों के एफडी पर 7.50 फीसदी, 12 महीने 11 दिन से 18 महीने 5 दिन के एफडी पर 7.15 फीसदी और 12 महीने 10 दिन के एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दर

7 से 45 दिनों के एफडी पर 3.75%, 46 दिनों से 90 दिनों के एफडी पर 4%, 91 दिनों से 6 महीने से 10 महीने के एफडी पर 6.25% और 10 महीने से 12 महीने के एफडी पर 6.90 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को समान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% ज्यादा इंटरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews