Bank FD: इस प्रसिद्ध बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिल रहा तगड़ा रिटर्न, जानें डीटेल

bank fd

Bank FD: प्राइवेट सेक्टर लेन्डर फेडरल बैंक (Federal Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बता दें कि यह भारत के टॉप प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। देशभर में इसके 1385 ब्रांच और 1918 एटीएम हैं। बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी पर मिलने वाला ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को समान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% ज्यादा इन्टरेस्ट मिल रहा है। एक तरह जहां समान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के डिपॉजिट पर 3% से लेकर 7.30% ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.80 फीसदी है।

सबसे ज्यादा इतने दिन के एफडी पर मिल रहा है

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 13 महीने से 21 महीने के एफड़ी पर दे रहा है, दरें 7.30 फीसदी है। 2 साल-3 साल से कम के एफडी पर 7.05%, 1 साल-13 महीने से कम के डिपॉजिट पर 6.80 फीसदी, 21 महीने से अधिक और 2 साल से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75%, 3 साल-5 साल से कम के एफडी पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।

एक साल से कम अवधि के लिए ब्याज दर

7 दिन से 29 दिन के एफडी पर 3 फीसदी, 30 दिन से 45 दिन के एफडी पर 3 .25 फीसदी, 46 दिन से 60 दिन के एफडी पर 4 फीसदी, 61 दिन से 119 दिन के एफडी पर 4.75 फीसदी, 120 दिन से 180 दिन के डिपॉजिट पर 4.75 फीसदी, 120 दिन से 180 दिन के टेन्योर पर 5 फीसदी, 181 दिन से 270 दिन के एफडी पर 5.75 फीसदी और 271 दिन-1 साल से कम के डिपॉजिट पर 6% ब्याज फेडरल बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews