दो साल के FD पर तगड़ा रिटर्न, ये 5 बैंक दे रहें 8% तक ब्याज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Tax Saving FD Rates

Bank FD Rates: कई लोग बचत के लिए सेविंग अकाउंट से बेहतर फिक्स्ड डिपॉजिट को मानते हैं। एफडी में म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट की तुलना में कम खतरा होता है। समय-समय पर तय ब्याज मिलता रहता है, महंगाई का असर भी नहीं पड़ता है। अलग-अलग बैंक विभिन्न टेन्योर पर अलग ब्याज (Interest) ऑफर करते हैं। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष या इससे अधिक के डिपॉजिट में अपना पैसा लगा सकते हैं। कुछ लोगों को शॉर्ट टर्म एफडी पसंद आती है। यदि आप कम समय से लिए निवेश करना चाहते हैं 1,2 या 3 वर्ष  की Fixed Deposit आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है। वर्तमान में कई बैंक 2 साल के एफडी पर 7% से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहें हैं। आइए इन बैंकों ने नाम और ब्याज दरें जानें-

आरबीएल बैंक

इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक को रखना गलत नहीं होगा। यह बैंक वर्तमान में दो साल के एफडी पर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है।

इंडसइंड बैंक

IndusInd Bank भी भी दो साल के एफडी पर अच्छा ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.50% है।

डीसीबी बैंक

आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त यह प्राइवेट सेक्टर बैंक भी दो वर्ष के फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट 7.55% है।

यस बैंक

प्राइवेट सेक्टर का Yes Bank भी दो साल के एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.25% है।

आईडीएफसी बैंक 

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक भी 2 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews